Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : एसआईआर अभियान शुरू, 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगे बीएलओ

Dhanbad : धनबाद में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान मंगलवार से शुरू हो गया. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर बीएलओ व राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए.

 


डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म (इन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण व संग्रह करेंगे. उन्होंने लोगों से इस काम में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की. कहा कि फॉर्म सही तरीके से भरकर फोटो व हस्ताक्षर के साथ समय पर जमा करें. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो.


उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को निर्धारित दस्तावेज के साथ फॉर्म-6 जमा करना होगा. 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी. 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपने नाम की मैपिंग सुनिश्चित कराने और एसआईआर को सफल बनाने की अपील की. सोशल मीडिया पर #JharkhandSIR चलाकर भी लोगों को जागरूक किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही