Search

 
 
 

Dhanbad News: शराब के नशे में बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है.शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी.
 

Dhanbad : जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है.शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी.

 

मृतक की पहचान 65 वर्षीय चांद सोरेन के रूप में हुई है जबकि आरोपी उनका 40 वर्षीय बेटा कालीपद सोरेन है.घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. 

 

हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था.मंगलवार को भी शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. गुस्से में आकर कालीपद सोरेन ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह शराब के नशे में हुआ विवाद प्रतीत हो रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है .शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही