Dhanbad : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं. डीआरएम अखिलेश मिश्र के निर्देश पर वाणिज्य विभाग ने टिकटिंग, सहायता व पूछताछ से जुड़ी कई नई सुविधाएं शुरू की हैं. ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके.
यात्रा संबंधी जानकारी, पूछताछ व आवश्यक सहायता के लिए स्टेशन परिसर में विशेष सहायता बूथ स्थापित किया गया है. श्रावणी मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को शीघ्र टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेशन पर पहली बार दो मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग मशीनों के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है.
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त टिकट काउंटर भी शुरू किया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन व्यवस्थाओं से टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारें कम होंगी और यात्रियों को तेजी से टिकट मिल सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment