Search

 
 
 

Dhanbad  News : हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, 20 बच्चे जाएंगे बोकारो

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

 

 

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत 17 जुलाई को एम्स देवघर, 18 जुलाई को न्यायिक भवन, बोकारो तथा 19 जुलाई को डीईआईसी भवन, पश्चिमी सिंहभूम में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे.

 

उन्होंने बताया कि धनबाद जिले से चिन्हित 20 बच्चों को 18 जुलाई को बोकारो के न्यायिक भवन में आयोजित शिविर में भेजा जाएगा. इन बच्चों के आवागमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कर ली गई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों की विस्तृत जांच करेगी.

 

जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार बच्चों का निशुल्क उपचार व हृदय सर्जरी की व्यवस्था की जाएगी. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पूर्व में चिन्हित अथवा जन्मजात हृदय रोग से संभावित सभी बच्चे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं.

 

उपायुक्त ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण हैं या वे पहले से चिन्हित हैं तो निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य उठाएं. यह बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार का महत्वपूर्ण अवसर है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही