Search

 
 
 

रांची एयरपोर्ट पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, हिंदी को बढ़ावा देने की पहल

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग को आसान और मजबूत बनाना है.
 

Ranchi :  रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट कर्मचारियों ने भाग लिया. इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग को आसान और मजबूत बनाना है.

 

प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे. कर्मचारियों ने रोजमर्रा के काम में हिंदी को सरल बनाने के तरीकों पर चर्चा की. गृह मंत्रालय के अधीन संस्था 'नराकास' ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया. यह संस्था सरकारी दफ्तरों में हिंदी के काम की निगरानी करती है.

 

प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया और बेहतर करने वाले विजेताओं को पुरस्कार दिए गए. इस आयोजन से कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ेगी और दफ्तरों में राजभाषा का काम और बेहतर होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही