Search

 
 
 

Dhanbad News : छठ महापर्व पर धनबाद से रक्सौल के बीच चार दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Dhanbad News: रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन संख्या 03301 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 11 नवंबर को और ट्रेन संख्या 03302 रक्सौल-धनबाद स्पेशल 12 नवंबर को चलेगी.
 
फाइल फोटो.

Dhanbad News : छठ महापर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. धनबाद-रक्सौल-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार दिनों तक होगा. इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें


रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन संख्या 03301 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 11 नवंबर को और ट्रेन संख्या 03302 रक्सौल-धनबाद स्पेशल 12 नवंबर को चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03303 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 13 नवंबर को और ट्रेन संख्या 03304 रक्सौल-धनबाद स्पेशल 14 नवंबर को चलेगी.


रेलवे के इस निर्णय से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही