Search

 
 
 

Dhanbad News : तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल, महिला की हालत गंभीर

जिले के बालियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलानी मोड़ के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.   हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  जिले के बालियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलानी मोड़ के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.   हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए.

 

इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.  घायलों की पहचान शहनाज खातून, सबीना खातून, शबाना खातून और मोबिन खान के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

 

Uploaded Image

 

परिजनों के अनुसार, सभी लोग बालियापुर से धनबाद स्थित SNMMCH में भर्ती अपने एक रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे. इसी दौरान पलानी मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही