Search

 
 
 

Dhanbad News : नशा मुक्त जागरूकता रथ को SSP व DDC ने रवाना किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से सोमवार को धनबाद समाहरणालय परिसर से विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई.
 

Dhanbad : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से सोमवार को धनबाद समाहरणालय परिसर से विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई.इस अभियान के तहत जिला समाज कल्याण कार्यालय व जिला जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त जागरूकता रथ को रवाना किया गया.

 

Uploaded Image

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कर्मी, स्कूली बच्चे व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशे के खिलाफ सामूहिक जनभागीदारी का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है.

 

नशे की लत युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देती है इसलिए इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है.उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता तभी संभव है जब समाज का हर वर्ग इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाए और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करे.

 

वहीं उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, अभिभावकों व युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है.

 

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा.रथ के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशा मुक्ति के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी. 

 

विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रह सकें. कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा समाहरणालय के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही