Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: धनबाद पुलिस केंद्र में बन रहे महिला बैरक का SSP ने किया निरीक्षण

धनबाद पुलिस केंद्र परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक महिला बैरक का शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद पुलिस केंद्र परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक महिला बैरक का शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और महिला पुलिसकर्मियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस केंद्र में बन रहा यह आधुनिक महिला बैरक एक साथ 100 महिला पुलिसकर्मियों के रहने की क्षमता वाला होगा. इसमें सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था विकसित की जा रही है. बैरक में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के साथ बेहतर रहन-सहन का वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी.

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने निर्माणाधीन भवन की संरचना, विभिन्न सुविधाओं और कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने तथा समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है. नए बैरक के निर्माण से न केवल उनकी रहने की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि कार्यक्षमता, मनोबल और कार्यस्थल पर सुविधा भी बढ़ेगी.

 

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही