Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: जहाजटांड़ में अवैध लोहे का जखीरा बरामद, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Dhanbad : झरिया क्षेत्र में बीसीसीएल के बंद पड़े करोड़ों रुपये मूल्य के रोपवे इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : झरिया क्षेत्र में बीसीसीएल के बंद पड़े करोड़ों रुपये मूल्य के रोपवे इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं. आरोप है कि विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर रोपवे के लोहे की अवैध कटाई की जा रही है. जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है. इस अवैध कारोबार को लेकर कई बार ग्रामीणों और कथित चोरों के बीच विवाद भी हो चुका है. 

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ स्थानों पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दो गुटों के बीच गोलीबारी तक की घटनाएं सामने आई है. लेकिन इसके बावजूद न तो पुलिस और न ही बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई.

 

Uploaded Image

 

ताजा मामला भौंरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड़ का है. जहां सोमवार को ग्रामीणों ने कथित तौर पर अवैध रूप से काटे गए बीसीसीएल के लोहे का बड़ा जखीरा बरामद किया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना, डीएसपी और एसपी सहित जिला पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी. 

 

आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही जब्त किए गए लोहे को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई. इस संबंध में ग्रामीण खेमलाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बीसीसीएल की बंद पड़ी संरचनाओं की अवैध कटाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिम्मेदारी निभाते हुए कटे हुए लोहे को सुरक्षित रखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. 


खेमलाल का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी.

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो बीसीसीएल की करोड़ों रुपये की संपत्ति पूरी तरह समाप्त हो सकती है. लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध कटाई का यह कारोबार संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है. जिसके कारण स्थानीय स्तर पर भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

 

Uploaded Image

 

घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पुलिस के वरीय अधिकारियों और बीसीसीएल प्रबंधन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Uploaded Image

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही