Search

 
 
 

Jamtara News :  शाहरडाल लूटकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चर्चित शाहरडाल लूटकांड में मिहिजाम थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण तांती के रूप में हुई है.
 

Jamtara :   चर्चित शाहरडाल लूटकांड में मिहिजाम थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण तांती के रूप में हुई है. 

 

20 दिन पहले पकड़ा गया किशोर, अब दूसरा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 20 दिन पहले इस मामले में गिरोह के एक 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया था. उसके बाद से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी. इसके बाद लगातार चल रही जांच के दौरान मिहिजाम थाना क्षेत्र के पोखरतल्ला निवासी करण तांती को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

 

एक ही गिरोह पर कई लूट की वारदातों का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह पर अलग-अलग घटनाओं में संलिप्तता के आरोप हैं. इनमें रेलकर्मी से हथियार के बल पर लूटपाट और महिला से मोबाइल और नकदी की लूट शामिल है.

 

पुलिस के अनुसार, 3/4 मई की रात मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के समीप कर्माटांड़ निवासी एक रेलकर्मी से हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी. इस वारदात में तीन अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई थी.

इसके बाद 11 मई की रात पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन (70 नंबर स्ट्रीट) निवासी कविता रेणु से नकदी और मोबाइल फोन लूटे जाने की घटना हुई थी।. इस मामले में दो अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आई थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही