Search

 
 
 

Dhanbad News :  बुजुर्ग का पक्ष लेना पड़ा भारी, युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जिले के भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडरपल्ला में एक बुजुर्ग के साथ हो रही बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया. विरोध से नाराज दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में चल रहा है.
 

Dhanbad : जिले के भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडरपल्ला में एक बुजुर्ग के साथ हो रही बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया. विरोध से नाराज दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, पांडरपल्ला क्षेत्र में कुछ युवक एक बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे. इसी दौरान राजा उर्फ अरवाज नामक युवक ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया. आरोप है कि इससे नाराज होकर समीर और अफरीदी नामक युवकों ने आक्रोश में आकर राजा उर्फ अरवाज पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

 

पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही