Search

 
 
 

Jamshedpur : ड्यूटी जा रहे युवक की हाइवा की चपेट में आकर मौत, चालक फरार

जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा (25 वर्षीय) के रूप में हुई है. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
 

Jamshedpur :  जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा (25 वर्षीय) के रूप में हुई है. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

 

जानकारी के अनुसार, सुमित मुंडा सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे अपनी बाइक से टाटा मोटर्स ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार में हाइवा ने ओवरटेक करने की कोशिश की और स्कूटी में टक्कर मार दी.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाइवा की टक्कर से सुमित बाइक समेत सड़क पर गिर गया और वाहन का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत हाइवा को रोका. लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोग काफी देर तक शव को घटनास्थल पर रखकर बैठे रहे. प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी, भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की. 

 

स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. उनका कहना है कि जिस मार्ग पर दुर्घटना हुई, वह काफी संकरा है, लेकिन इसके बावजूद वहां भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है. आरोप है कि तेज रफ्तार हाइवा और अन्य भारी वाहनों के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया. ]

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही