Search

 
 
 

Saraikela News :  आदिवासी महिला से बदसलूकी के आरोप में चांडिल थाना के ASI निलंबित

आदिवासी महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में चांडिल थाना में पदस्थापित एएसआई यमुना राम को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है.
 

Saraikela :  आदिवासी महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में चांडिल थाना में पदस्थापित एएसआई यमुना राम को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. 

 

जानकारी के अनुसार, चांडिल थाना में पदस्थापित एएसआई यमुना राम पर एक महिला ने अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले पर संज्ञान लिया और उन्हें पुलिस केंद्र तलब किया. प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

 

बताया जाता है कि पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए थाना ले जाने के लिए गांव पहुंची थी. इसी दौरान महिला और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया. महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और मारपीट भी की गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आदिवासी समाज के लोगों में नाराजगी देखी गई.

 

एसडीपीओ का कहना है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही