Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्यूशन से लौटते समय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, सुनसान स्थान पर मिला बैग

रवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है. छात्र का बैग एक सुनसान स्थान पर मिला है.
 
भीड़ से जानकारी लेती पुलिस.

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है. छात्र का बैग एक सुनसान स्थान पर मिलने से तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं.


जानकारी के अनुसार, संभारी निवासी मोहम्मद नौसाद अंसारी का पुत्र जुनेद अंसारी (छठी कक्षा का छात्र) बुधवार की सुबह रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था. परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 7:30 बजे वह चरकपत्थर स्थित मिल्लत नगर के पास द स्टडी प्वाइंट ट्यूशन सेंटर पहुंचा था.
सुबह करीब 8:30 बजे ट्यूशन की छुट्टी होने के बाद सभी छात्र अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन जुनेद घर नहीं पहुंचा. काफी देर बाद भी उसके घर नहीं लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों के पास व आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की. जुनेद का बैग एक सुनसान स्थान पर पड़ा मिला. 


परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी बरवाअड्डा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और छात्र के आने-जाने के संभावित मार्गों की जानकारी जुटा रही है. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं. 


परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या विवाद नहीं है .उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अपने बेटे का पता लगाने की मांग की है. परिवार के लोग जुनेद की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं और लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हैं.फिलहाल छात्र के लापता होने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का पता लगाने का दावा कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही