Search

Ranchi: घर में घुसकर मारपीट के बाद बम से उड़ाने की दी धमकी, चार पर FIR

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र के खिजूर टोला स्थित परवेज कॉलोनी निवासी नजरूल अंसारी ने बरियातू के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

 


शिकायतकर्ता नजरूल अंसारी के अनुसार, आसिफ, अशफाक, आरिफ और आकिब अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन घुसकर हमला कर दिया. आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की, जबकि आसिफ नामक युवक ने उन्हें गोली मारने और घर को बम से उड़ाने की धमकी दी.

 


पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. नजरूल अंसारी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज की और उनका दुपट्टा खींचकर फेंक दिया.

 

घर की दीवार से सटाकर एक बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे मकान को भारी नुकसान पहुंचने और उसके गिरने का खतरा पैदा हो गया है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि आरोपितों द्वारा पूर्व में भी उनके मकान को क्षतिग्रस्त किया गया था. उस मामले में वर्ष 2023 में केस दर्ज हुआ था, जिसका जीआर नंबर 547/2023 है. पीड़ित का आरोप है कि उसी पुराने मुकदमे को वापस लेने और उसमें अदालत में गवाही नहीं देने के लिए उन पर यह लगातार दबाव बनाया जा रहा है और हमला किया गया है.

 

नजरूल अंसारी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. फिलहाल, सदर थाना पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//