Search

Ranchi News : वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची में चल रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है. यह घटना मुंडा चौक, सिरमटोली क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां वाहन जांच के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हमला कर दिया.
 
घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि रांची में इन दिनों सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

 ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, गलत पार्किंग, रेड लाइट जंप करने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. हाल के दिनों में हजारों वाहन चालकों का चालान काटा गया है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.

इसी अभियान के दौरान मुंडा चौक सिरमटोली में हुई इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही