Search

 
 
 

Giridih News : चलती कार में लगी आग, चालक की सूझ-बूझ से बची सभी सवारों की जान

गावां थाना क्षेत्र के पटना-डोरंडा मुख्य मार्ग पर सांख गांव के समीप बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार धू-धूकर जलकर राख हो गई.
 
कार से उठता धुआं व लपटें.

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पटना-डोरंडा मुख्य मार्ग पर सांख गांव के समीप बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार धू-धूकर जलकर राख हो गई. चालक की सूझ-बूझ से कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए.

 

घटना उस समय हुई जब वाहन पटना-डोरंडा मुख्य मार्ग के सांख के समीप से गुजर रहा था. तभी अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा. चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके कुछ ही क्षण बाद कार में आग भड़क उठी.

 

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी प्रयास काम नहीं आया और कार पूरी तरह जल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए उक्त सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही