Search

 
 
 

Giridih News: तीन बेटियों की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य सोनू, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या की घटना से पूरा इलाका दहल उठा है. इस हृदयविदारक वारदात की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे.
 

Giridih: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या की घटना से पूरा इलाका दहल उठा है. इस हृदयविदारक वारदात की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे.

 

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस गहरे दुख की घड़ी में हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. बता दें कि तुरुकडीहा निवासी नन्द किशोर उर्फ नंदू यादव ने अपनी तीन बेटियों (12 वर्षीय पल्लवी तथा 7 वर्षीय जुड़वा बहनें रिद्धि और सिद्धि) की बेरहमी से हत्या कर दी थी.

 

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही