Search

 
 
 

Dhanbad News : छात्रों ने कैनवास पर उकेरी धनबाद कोयलांचल की पीड़ा

Dhanbad News: चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों ने कोयलांचल की जमीनी हकीकत को कैनवास पर इस तरह उकेरा कि हर तस्वीर एक कहानी बयां करती नजर आई. किसी चित्र में कोयला खदानों की तस्वीर थी, तो किसी में खनन प्रभावित इलाकों के लोगों का संघर्ष और पर्यावरण पर मंडराता खतरा.
 
प्रदर्शनी का मुआयना करते आईजी, डीसी, एसएसपी व अन्य.
  • पुलिस लाइन में चित्रकला प्रदर्शनी

Dhanbad News : धनबाद के स्कूली छात्र-छात्राओं ने कूंची और रंगों के जरिए कैनवास पर कोयलांचल के लोगों की पीड़ा को रोचक अंदाज में उतारा. इसमें यह दिखाया कि खदानों के बीच रहने वाले लोगों की चुनौतियां क्या हैं और अंधाधुंध कोयला खनन का पर्यावरण पर कितना गहरा असर पड़ रहा है. अवसर था झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पुलिस लाइन में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का. 

 

इसे भी पढ़ें


प्रदर्शनी में बच्चों ने कोयलांचल की जमीनी हकीकत को कैनवास पर इस तरह उकेरा कि हर तस्वीर एक कहानी बयां करती नजर आई. किसी चित्र में कोयला खदानों की तस्वीर थी, तो किसी में खनन प्रभावित इलाकों के लोगों का संघर्ष और पर्यावरण पर मंडराता खतरा.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो रेंज के आईजी शैलेन्द्र सिन्हा शामिल हुए. डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.


आईजी ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. इसके बाद उन्होंने छात्रों की ओर से लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया. प्रदर्शनी में कोयलांचल की जिंदगी के विविध पहलुओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया था. चित्रों के माध्यम से खनन की प्रक्रिया, कोलियरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जीवनशैली, उनकी परेशानियों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को दर्शाया गया था.


आईजी ने बच्चों की रचनात्मकता को सराहा

आईजी शैलेन्द्र सिन्हा ने कहा कि बच्चों ने कोलियरी क्षेत्र के लोगों के रहन-सहन, उनकी समस्याओं और कोयला खनन की वास्तविक तस्वीर को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया है. उनकी रचनात्मकता सराहनीय है. इन उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.


बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा बड़ा मंचः डीसी

डीसी आदित्य रंजन ने छात्रों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कोलियरी क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद बच्चों ने जिस तरह की तस्वीरें तैयार की हैं वे उम्मीद से बेहतर हैं. इन चित्रों में ऐसी समस्याओं और कमियों को भी उजागर किया गया है जिन पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि इन प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर और बड़ा मंच मिले. ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें.


बेहतर पुलिसिंग के लिए जवानों को सम्मान

कार्यक्रम के दौरान त्योहारों पर बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही