Search

 
 
 

Dhanbad News : नई खोज व अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ें विद्यार्थी- राज्यपाल

Dhanbad News: राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों को नई खोज, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
 
विधायक जयराम महतो को डिग्री प्रदान करते राज्यपाल.
  • बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में 149 टॉपरों को मिली डिग्री
  • डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद का तीसरा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चयनित विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व डिग्रियां प्रदान कर सम्मानित किया. कुल 149 टॉपरों को विभिन्न श्रेणियों में डिग्री दी गई. डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया.

 

इसे भी पढ़ें

 

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों को नई खोज, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने उच्च शिक्षा में रिक्त पदों को भरने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में प्रयास जारी रहने की बात कही.


मेधावियों को सम्मान, छात्राओं का रहा दबदबा

दीक्षांत समारोह में जिन 149 टॉपरों को डिग्री दी गई उनमें 99 छात्राएं व 50 छात्र शामिल हैं. समारोह में एक डीलिट, 45 पीएचडी उपाधिधारक, दो बेस्ट पीजी स्टूडेंट, एक बेस्ट यूजी स्टूडेंट, 14 प्रोफेशनल कोर्स टॉपर, 52 पीजी टॉपर और 34 यूजी टॉपर को सम्मानित किया गया. पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले 45 विद्यार्थियों में 21 छात्राएं शामिल हैं. वहीं, पीजी के 52 टॉपरों में 23 छात्राएं हैं. डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि मिलना समारोह का मुख्य आकर्षण रहा. 


149 को मंच पर सम्मान, 31,926 विद्यार्थियों को मिलनी है डिग्री

दीक्षांत समारोह में भले ही 149 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, लेकिन विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या इससे कहीं अधिक है. वर्ष 2024 और 2025 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण कुल 31,926 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जानी है. इनमें यूजी के 22,691, पीजी के 3,674 और प्रोफेशनल कोर्स के 5,561 विद्यार्थी शामिल हैं. चयनित मेधावियों को समारोह में सम्मानित किया गया जबकि अन्य उत्तीर्ण विद्यार्थी विश्वविद्यालय की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही