Search

 
 
 

Dhanbad News :  सिविल कोर्ट में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्ति के रंग में रंगे अधिवक्ता

धनबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अधिवक्ता संघ की ओर से एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया. धार्मिक आयोजन में जिले की प्रसिद्ध भजन-कीर्तन मंडली ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ और भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा कोर्ट परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.
 
  • महाप्रसाद का हुआ वितरण

Dhanbad :  धनबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अधिवक्ता संघ की ओर से एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया. धार्मिक आयोजन में जिले की प्रसिद्ध भजन-कीर्तन मंडली ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ और भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा कोर्ट परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.

 

कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम और बजरंगबली का स्मरण किया. भजन-कीर्तन के दौरान कोर्ट परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया.

 

आयोजक समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता उदय भट्ट ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए कोर्ट परिसर में एक शेड का निर्माण कराया गया था. तभी से प्रत्येक वर्ष यहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में हर वर्ष अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ रही है और सभी उत्साहपूर्वक इसमें शामिल होते हैं. कार्यक्रम के समापन के बाद सभी अधिवक्ताओं, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही