Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई, 12 दिव्यांगों को मिली स्कूटी

विधायक रागिनी सिंह ने अपने विधायक मद से एक दर्जन दिव्यांगजनों के बीच स्कूटी का वितरण किया. रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.
Advertisement
Advertisement
समारोह में दिव्यांगों को स्कूटी सौंपते विधायक रागिनी सिंह व मेयर संजीव सिंह.

Dhanbad : कोयलांचल के प्रख्यात मजदूर नेता पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा व संकल्प के साथ मनाई गई. पूरा झरिया क्षेत्र वीर सूर्यदेव सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा. कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा.


भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल से पहुंचे समर्थकों व शुभचिंतकों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए. इनमें राजनीतिक दलों के नेता, बुद्धिजीवी व संगठन से जुड़े लोग शामिल थे.

 

कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य व हजारों समर्थक उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि कोयलांचल के मजदूर आज भी उन्हें अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले नेता और संरक्षक के रूप में याद करते हैं. इस मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने अपने विधायक मद से एक दर्जन दिव्यांगजनों के बीच स्कूटी का वितरण किया. रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. 


श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने अपना पूरा जीवन मजदूरों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था. यही कारण है कि आज भी कोयलांचल की जनता उन्हें सम्मान और गर्व के साथ याद करती है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही