Search

 
 
 

Dhanbad News : टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस का चंद्रपुरा व कतरास में अस्थायी ठहराव, कांवरियों को होगी सुविधा

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन का चंद्रपुरा व कतरासगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस का यह ठहराव 17 से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगा.
 

Dhanbad : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन का चंद्रपुरा व कतरासगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस का यह ठहराव 17 से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगा.

 

 

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन चंद्रपुरा स्टेशन पर शाम 6:03 बजे पहुंचेगी और 6:05 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद कतरासगढ़ स्टेशन पर शाम 6:36 बजे आगमन और 6:38 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है.


इस अस्थायी ठहराव से श्रावणी मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी. रेलवे ने मेला अवधि के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही