Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो को हटाने पर भड़का-तेली साहू समाज

जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे धनेश्वर महतो को बिना स्पष्ट कारण बताए पद से हटाया जाना समाज को आहत करने वाला फैसला है.
Advertisement
Advertisement
धनेश्वर महतो के समर्थन में उतरा तेली साहू समाज.

Dhanbad : धनबाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो को पद से हटाए जाने पर तेली साहू समाज उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गया है. गांधी सेवा सदन में बुधवार को आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने भाजपा नेतृत्व के फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे समाज की उपेक्षा बताया. तेली साहू समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि हमारा समाज लंबे समय से भाजपा का समर्थक रहा है. पार्टी को मजबूत करने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.


उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे धनेश्वर महतो को बिना स्पष्ट कारण बताए पद से हटाया जाना समाज को आहत करने वाला फैसला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं जो संगठन में रहते हुए भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी कुछ नेताओं ने खुले मंच से पार्टी उम्मीदवार का विरोध किया था. लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. संगठन के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है.


उन्होंने धनेश्वर महतो को पुनः उनके पद पर बहाल करने की मांग की. चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फैसला जल्द वापस नहीं लिया गया, तो तेली साहू समाज पूरे झारखंड में भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने को बाध्य होगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही