Search

 
 
 

Jamshedpur News :  एआई कैमरों से रखी जाएगी हाथियों पर नजर, वन विभाग ने की पहल

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि फिलहाल 26 कैमरे लगाए जा रहे हैं. दलमा के साथ-साथ चाकुलिया और चांडिल के संवेदनशील इलाकों को इस योजना में शामिल किया गया है. कैमरों के लिए करीब 40 फीट ऊंचे टावर बनाए जा रहे हैं.
 
एआई कैमरे लगाने के लिए बनाया जा रहा टावर.

Jamshedpur : झारखंड में लगातार बढ़ रहे हाथियों के हमलों को रोकने के लिए वन विभाग अब तकनीक का सहारा लेने जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के हाथी प्रभावित इलाकों में अत्याधुनिक एआई कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों की मदद से जंगल और गांव के आसपास हाथियों की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. ताकि समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके.

 

वन विभाग के अनुसार, कुल 26 स्मार्ट एआई कैमरे लगाए जा रहे हैं. ये कैमरे पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया वन क्षेत्र, सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल इलाके व दलमा वाइल्डलाइफ सेंक्चुअरी में लगाए जा रहे हैं. इसके लिए कई जगहों पर टावर भी तैयार किए जा रहे हैं.

 

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही कोई हाथी कैमरे की रेंज में आएगा, सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाएगा. कैमरों से जुड़े सायरन अपने आप बजने लगेंगे, जिससे आसपास के गांवों के लोगों और वन विभाग की टीम को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा. इससे लोगों को पहले ही सतर्क होने का मौका मिलेगा और हाथियों के गांव में घुसने से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा.

 

वन विभाग का कहना है कि ये कैमरे रात में भी प्रभावी तरीके से काम करेंगे. इनमें लगे सेंसर और एआई आधारित पहचान प्रणाली हाथियों की मौजूदगी को पहचानकर तुरंत सूचना भेजेगी. विभाग को उम्मीद है कि इससे फसल नुकसान, घरों में तोड़फोड़ और जान-माल की हानि की घटनाओं में कमी आएगी.

 

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि फिलहाल 26 कैमरे लगाए जा रहे हैं. दलमा के साथ-साथ चाकुलिया और चांडिल के संवेदनशील इलाकों को इस योजना में शामिल किया गया है. कैमरों के लिए करीब 40 फीट ऊंचे टावर बनाए जा रहे हैं. ताकि दूर तक निगरानी की जा सके और हाथियों की गतिविधियों को सटीक तरीके से ट्रैक किया जा सके.

 

चाकुलिया वन क्षेत्र के राजाबासा, जमुआ, माचाडीहा, कलसीमूंग, मोरबेडा और पूर्णापानी गांवों में कैमरे लगाए जा रहे हैं. वहीं चांडिल क्षेत्र के कुकड़ू, नीमडीह, कुसपुतुल और अंडा गांवों में भी स्मार्ट कैमरे स्थापित किए जाएंगे. इसके अलावा दलमा वाइल्डलाइफ सेंक्चुअरी में हाथियों के आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी.

 

गौरतलब है कि चाकुलिया और चांडिल क्षेत्र लंबे समय से हाथियों के उत्पात से प्रभावित रहे हैं. हाथियों के झुंड अक्सर गांवों में घुसकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाते हैं. कई बार लोगों की जान भी चली गई है. 

 


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही