Search

 
 
 

Ranchi News : पेट्रोल पंप संचालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 1 जून को अहम बैठक

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, दक्षिण छोटानागपुर की एक्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक बुधवार को रांची में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने की. इसमें रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा के 25 कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया.
 

Ranchi : पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, दक्षिण छोटानागपुर की एक्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक बुधवार को रांची में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने की. इसमें रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा के 25 कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया.

 

बैठक में तेल कंपनियों की मौजूदा नीतियों को लेकर डीलरों में बढ़ते असंतोष पर विस्तार से चर्चा हुई. डीलरों ने एकतरफा नीतियों, अव्यवहारिक बिक्री लक्ष्य, कम डीलर कमीशन, मांग के अनुसार स्टॉक और सप्लाई नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर नाराजगी जताई.

बैठक में यह भी कहा गया कि ल्यूब्रिकेंट की अत्यधिक बिक्री का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं, बोतल और गैलन में पेट्रोल-डीजल नहीं देने को लेकर पेट्रोल पंपों पर आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं.

 

राजहंस मिश्रा ने कहा कि डीलरों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा करना एसोसिएशन की प्राथमिकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेल कंपनियों के दबाव के कारण डीलर आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं.

 

एक्जीक्यूटिव कमिटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इन सभी मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करने के लिए 1 जून 2026 को रांची में दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र के सभी डीलरों की आम सभा यानी AGM बुलाई जाएगी.

 

एसोसिएशन ने सभी डीलरों से AGM में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. साथ ही कहा है कि डीलर ऊर्जा सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही