Search

 
 
 

Latehar News : बकरीद पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

लातेहार शहर में सीओ नंदकुमार राम, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हाु के नेतृत्वी में पुलिस का फ्लैग मार्च निकला. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ.
 
फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी.

Latehar : लातेहार जिला पुलिस-प्रशासन बकरीद का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अलर्ट है. जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. जिला मुख्यापलय सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व  में फ्लैग मार्च निकाली गया. लातेहार शहर में सीओ नंदकुमार राम, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हाु के नेतृत्वी में पुलिस का फ्लैग मार्च निकला. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों में गया.

 

 पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. अधिकारियों ने लोगों से बकरीद  पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. कहा कि अफवाहों व असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही