Search

 
 
 

Palamu News : आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद हुई थी युवती की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

लेस्लीगंज थाने की पुलिस ने युवती अंजनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक राजबली कुमार मेहता दरूडीह का रहनेवाला है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाने की पुलिस ने युवती अंजनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक राजबली कुमार मेहता दरूडीह का रहनेवाला है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें आपत्तिजनक फोटो से संबंधित साक्ष्य मिलने की बात कही गई है.

 

ज्ञात हो कि लोहरा गांव निवासी अगस्त महतो ने अपनी 20 वर्षीय बेटी अंजनी कुमारी की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में कर दी थी. जानकारी के अनुसार, रविवार रात अंजनी घर में सो रही थी. इसी दौरान उसके पिता ने टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. 

 

जांच के दौरान पुलिस को युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने की जानकारी मिली. इसके बाद एसपी के निर्देश पर लेस्लीगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त राजबली कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही