Search

 
 
 

Jharkhand : अवैध घुसपैठ को लेकर भाजपा आक्रामक, संथाल परगना में विशेष अभियान की मांग

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड के सीमावर्ती जिलों में अवैध घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और झारखंड सरकार को भी इस दिशा में तुरंत कदम उठाना चाहिए.
 

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड के सीमावर्ती जिलों में अवैध घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और झारखंड सरकार को भी इस दिशा में तुरंत कदम उठाना चाहिए.

 

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध घुसपैठियों की पहचान और कार्रवाई के लिए पूर्व न्यायाधीश प्रकाश प्रभात नवेलकर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति बनाई है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला बताया.

 

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कार्रवाई की आशंका के बाद बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठिए झारखंड की ओर आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि पाकुड़, जामताड़ा, दुमका और साहिबगंज जैसे सीमावर्ती जिले पहले से इस समस्या से प्रभावित हैं.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड अवैध घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है. प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि संथाल परगना में जनसंख्या संतुलन तेजी से बदला है और इससे आदिवासी समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना प्रभावित हो रही है.

 

उन्होंने सरकार से सीमावर्ती जिलों में तत्काल डिटेंशन सेंटर स्थापित करने और विशेष सत्यापन अभियान चलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इंडियन फॉरेनर्स एक्ट के तहत संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है.

 

भाजपा ने कहा कि यह मामला केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की सामाजिक संरचना, रोजगार और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही