Search

Jamshedpur News : परसुडीह में नाबालिग से दरिंदगी, पड़ोसी डॉक्टर फरार

Jamshedpur :  परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह माखन गली में एक नाबालिग बच्ची (14 से 15 वर्षीय) के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. 

 

परिजनों ने पड़ोसी में रहने वाले डॉक्टर मुन्ना तस्मय पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. उनके अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने बच्ची को बहाने से घर के बाहर बुलाया और फिर उसके साथ हैवानियत की.  जैसे ही इस घटना की भनक बस्ती के लोगों को लगी, उनका गुस्सा फूट पड़ा.

 

आक्रोशित लोग आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की. इसके बावजूद वह लोगों को चकमा देकर मौके से भाग निकला. ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.  सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्ची को तुरंत अपनी सुरक्षा में लिया और चिकित्सीय जांच व इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल और आस-पास के इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//