Search

 
 
 

Dhanbad News : धनसार में युवक की हत्या के बाद तनाव, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

धनसार स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप एक युवक जितेश कुमार की हत्या के बाद मंगलवार शाम इलाके में तनाव का माहौल बन गया. परिजनों व स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को बरमसिया पुल के पास रखकर सड़क जाम कर दी. सड़क पर टायर जलाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
 
टायर जलाकर सड़क जाम करते लोग.

Dhanbad : धनबाद के धनसार स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप एक युवक जितेश कुमार की हत्या के बाद मंगलवार शाम इलाके में तनाव का माहौल बन गया. परिजनों व स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को बरमसिया पुल के पास रखकर सड़क जाम कर दी. सड़क पर टायर जलाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. चेतावनी दी कि जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.


सूचना मिलते ही धनसार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.

 

 

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह चांदमारी ग्राउंड के समीप जंगल क्षेत्र से जितेश कुमार का शव बरामद किया गया था. शव के पास से पुलिस ने बाइक, मोबाइल फोन व खून से सना पत्थर बरामद किया था. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है.  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही