Search

 
 
 

Dhanbad News: देवघर गए ट्रांसपोर्टर के घर में चोरी, लाखों के जेवर व कैश लेकर चोर फरार

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदाकिनी स्कूल के समीप किराए के मकान में रहने वाले ट्रांसपोर्टर बसंत कुमार राय के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर से करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.
 

Dhanbad: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदाकिनी स्कूल के समीप किराए के मकान में रहने वाले ट्रांसपोर्टर बसंत कुमार राय के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर से करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.

 

बताया जाता है कि बसंत कुमार राय 9 अगस्त को पूरे परिवार के साथ देवघर गए थे.15 अगस्त की देर रात जब वे परिवार के साथ वापस घर लौटे तो, देखा घर का सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

परिजनों के अनुसार चोर छत पर बने सीढ़ीघर के दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए. इसके बाद अलमारी में रखे नकदी, मोबाइल फोन और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए.

 

घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने बरवाअड्डा पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों का सुराग तलाश रही है. चोरी की घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही