Search

 
 
 

Dhanbad News :  विश्वकर्मा फर्नीचर में चोरी, लाखों के सामान व नकदी साफ, दुकान में लगाई आग

Dhanbad News : घटना में 22 हजार रुपए नकद और मशीन समेत लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दुकान मालिक राम बाबू शर्मा ने बताया कि देर रात दुकान से धुआं उठने की सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे तो दुकान की करकट की छत टूटी मिली और अंदर आग लगी थी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
 
विश्वकर्मा फर्नीचर में चोरी

Dhanbad News : सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने धनसार थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर दुकान को निशाना बनाया .सोमवार की देर रात चोरों ने न केवल दुकान का ताला तोड़ा और करकट की छत क्षतिग्रस्त की बल्कि चोरी के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से दुकान में आग भी लगा दी.

 

घटना में 22 हजार रुपए नकद और मशीन समेत लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दुकान मालिक राम बाबू शर्मा ने बताया कि देर रात दुकान से धुआं उठने की सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे तो दुकान की करकट की छत टूटी मिली और अंदर आग लगी थी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

 

जांच करने पर पता चला कि चोर 22 हजार रुपए नकद और करीब दो लाख रुपए मूल्य की मशीनें व अन्य सामान लेकर फरार हो चुके हैं जबकि कुछ मशीनें आग में झुलसकर बर्बाद हो गईं.घटना की जानकारी मंगलवार सुबह धनसार पुलिस को दी गई.

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. थाना परिसर के इतने करीब हुई वारदात से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है. दुकानदारों ने गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं .

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही