Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी नाकाम, 5 लाख का पाइप लदा ट्रक बरामद

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर-निरसा मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी करने की कोशिश की गई. जिसे ग्रामीणों ने सतर्कता से नाकाम कर दिया. ग्रामीणों ने पाइप लदे ट्रक और उसके चालक को रंगे हाथ पकड़कर बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया. ट्रक से करीब पांच लाख रूपये से अधिक मूल्य के पाइप बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर-निरसा मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी करने की कोशिश की गई. जिसे ग्रामीणों ने सतर्कता से नाकाम कर दिया. ग्रामीणों ने पाइप लदे ट्रक और उसके चालक को रंगे हाथ पकड़कर बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया. ट्रक से करीब पांच लाख रूपये से अधिक के पाइप बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर-निरसा मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत एसीपीसी कंपनी द्वारा बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बदाही जीतपुर स्थित ग्राउंड में चार इंच के पाइप रखे गए थे. बुधवार देर रात कुछ लोग ट्रक पर पाइप लोड कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे.

 

इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक को घेरकर चालक को पकड़ लिया. इसके बाद कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर एसीपीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास कुमार साव मौके पर पहुंचे. बरवाअड्डा पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई . ट्रक में पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के पाइप लदे पाए गए.

 

Uploaded Image

 

 

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उसे रांची स्थित बालाजी ट्रांसपोर्ट से पाइप लोड करने का निर्देश मिला था . उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार रात में स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग नेशनल हाईवे से घटनास्थल तक लेकर आए थे. पुलिस इस जानकारी के आधार पर साजिश का खुलासा करने में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही