Search

 
 
 

JAC कक्षा 9वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 29-30 को, 22 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले और किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके विद्यार्थियों के लिए 29 और 30 जुलाई को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले और किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके विद्यार्थियों के लिए 29 और 30 जुलाई को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. 

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 29 जुलाई को प्रथम पाली (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में पेपर-1 (हिंदी A, हिंदी B एवं अंग्रेजी) की परीक्षा होगी. वहीं द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में पेपर-2 (गणित एवं विज्ञान) आयोजित किया जाएगा.

 

वहीं 30 जुलाई को प्रथम पाली में पेपर-3 (सामाजिक विज्ञान एवं अन्य भाषा विषय, यदि लागू हो) की परीक्षा संपन्न होगी. JAC ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा.

 

आयोग ने सभी स्कूलों के प्रिसिंपल से अपील की है कि  वे 22 जुलाई से JAC की ऑफिशियल वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in  से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उन्हें समय पर उपलब्ध कराएं. साथ ही विद्यालयों को 23 जुलाई से 28 जुलाई के बीच परिषद के पोर्टल पर विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही