Search

 
 
 

Dhanbad News :  जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे- राधाकृष्ण किशोर

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन के लिए राजस्व संग्रहण जरूरी है. जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी.
 
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का स्वागत करते अधिकारी.

वित्त मंत्री ने धनबाद में की राजस्व संग्रहण की समीक्षा


Dhanbad : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को धनबाद स्थित वाणिज्य कर भवन में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने धनबाद प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों के साथ-साथ धनबाद एवं बोकारो के जिला योजना कार्यालयों के कार्यों और राजस्व संग्रहण की प्रगति का आकलन किया. मंत्री ने विभागवार निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले प्राप्त राजस्व, लंबित मामलों, कर वसूली की स्थिति की समीक्षा की. सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी से काम करते हुए 100 प्रतिशत राजस्व वसूली का निर्देश दिया.


बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन के लिए राजस्व संग्रहण जरूरी है. जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी. सरकार चाहती है कि विकास योजनाओं के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनी रहे. इसलिए राजस्व संग्रहण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी.

 

 

 

संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी

 

वित्त मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि यदि विभाग को वाहन, कंप्यूटर, तकनीकी उपकरण या अन्य किसी संसाधन की आवश्यकता होगी तो उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों के उपयोग से कार्यक्षमता बढ़ेगी और विभागीय कामकाज अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगा. मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विभाग का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी महत्वपूर्ण कड़ी है. 

 

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

 

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.इसके लिए मजबूत वित्तीय व्यवस्था और प्रभावी प्रशासनिक तंत्र की आवश्यकता है.उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया.

 

बैठक में ये रहे मौजूद 


बैठक में अपर आयुक्त (मुख्यालय, रांची) दिलीप कुमार मंडल, अपर आयुक्त धनबाद प्रमंडल जीव नारायण मंडल, अपर आयुक्त (अपील) धनबाद प्रमंडल कंचन बरवा, राज्य कर सहायक आयुक्त ध्रुव नारायण राय, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही