Search

 
 
 

Dhanbad News : बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख की संपत्ति ले उड़े चोर, स्कूटी भी गायब

Dhanbad News : घटना के बाद इलाके में चोरी की वारदात को लेकर चिंता का माहौल है .जानकारी के अनुसार घटना  देर रात की है. भुक्तभोगी शिवकुमार शर्मा अपने निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे. घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था.
 
बंद घर में चोरी

Dhanbad News : शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा स्कूटी भी गायब कर दी.

 

 

घटना के बाद इलाके में चोरी की वारदात को लेकर चिंता का माहौल है .जानकारी के अनुसार घटना  देर रात की है. भुक्तभोगी शिवकुमार शर्मा अपने निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे. घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था.

 

मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था. इसी सुनसान मौके का फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश कर गए.घर में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी समेत अन्य सामानों को खंगाल डाला. इस दौरान सोने का मंगलसूत्र, बाली, नाक के आभूषण और चांदी की पायल समेत कई कीमती जेवरात चोरी कर लिए.

इसके अलावा एलसीडी टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद भी समेट लिए. चोर जाते-जाते घर में खड़ी स्कूटी भी लेकर फरार हो गए.जब शिवकुमार शर्मा घर लौटे तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए.जांच करने पर घर से जेवरात, नकदी और अन्य सामान गायब मिले. पीड़ित के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है.

 

घटना के बाद पीड़ित ने धनसार थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से चोरों की पहचान कर सामान बरामद करने की मांग की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही