Search

 
 
 

Dhanbad News : बंद घर से नकदी व जेवरात लेकर चोर फरार, वारदात CCTV फुटेज में कैद

भूली ओपी क्षेत्र के आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
 

Dhanbad : भूली ओपी क्षेत्र के आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया.चोरों  ने घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए.घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

 

घटना अमन सोसायटी गेट नंबर-1 स्थित हाउस नंबर-135 की है. गृहस्वामी शाहनवाज खान ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया था. यह राशि घर के लॉकर में सुरक्षित रखी गई थी. बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लॉकर में रखी नकदी के साथ सोने के झुमके और चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर लिए.

 

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने तत्काल भूली ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई .पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करते और चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं. 

 

मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ओझा ने बताया कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

वहीं वार्ड संख्या-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही