Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, 1273 यात्री पकड़ाए, 8.86 लाख वसूला जुर्माना

अभियान के दौरान कुल 1273 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल 8,86,020 रुपये जुर्रमाना वसूला गया. अभियान के तहत रेलवे की चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के अलावा कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की.
Advertisement
Advertisement
ट्रेन में यात्रियों से टिकट जांच करते टीटीई.

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले तथा बिना सामान बुक किए गए सफर कर रहे यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.


अभियान के दौरान कुल 1273 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल 8,86,020 रुपये जुर्रमाना वसूला गया. अभियान के तहत रेलवे की चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के अलावा कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की. पकड़े गए यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी गई. इस दौरान विभिन्न स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही