Search

 
 
 

Dhanbad News : एके राय को जयंती पर श्रद्धांजलि, सत्ता नहीं संघर्ष था उनका लक्ष्य

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि झारखंड आंदोलन को मजबूत दिशा देने में एके राय की भूमिका अहम रही है. वे आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि धनबाद में एके राय के नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाए.
 
एके राय को श्रद्धांजलि देते विधायक अरूप चटर्जी व अन्य.

Dhanbad : झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और प्रख्यात मार्क्सवादी चिंतक एके राय की जयंती सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई. धनबाद के नूतनडीह स्थित उनकी प्रतिमा पर राजनीतिक दलों के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. लोगों ने उनके संघर्ष, सादगी व जनहित के प्रति समर्पित जीवन को याद किया.

 

सादगी व ईमानदार छवि वाले एके राय को राजनीति का संत कहा जाता था. तीन बार सांसद व तीन बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कभी सत्ता और सुविधाओं को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया. वे जीवनभर साधारण तरीके से रहे. 

 

श्रद्धांजलि समारोह में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि झारखंड आंदोलन को मजबूत दिशा देने में एके राय की भूमिका अहम रही है. वे आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि धनबाद में एके राय के नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाए. ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा ले सकें. भाकपा माले नेता सम्राट चौधरी ने धनबाद में उनके नाम पर एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज या रेलवे स्टेशन का नामकरण करने की मांग की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही