Search

 
 
 

Deoghar News: सांसद की सफाईकर्मियों से अपील- हर साल देंगे 25 लाख, ना करें हड़ताल

पिछले कुछ समय से देवघर की राजनीति और आम जनता का जीवन पूरी तरह से सफाई और कचरे की समस्या के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गया था. हर तरफ गंदगी का अंबार और सफाई कर्मियों की हड़ताल ने शहरवासी परेशान हो गए थे.
 

Deoghar: पिछले कुछ समय से देवघर की राजनीति और आम जनता का जीवन पूरी तरह से सफाई और कचरे की समस्या के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गया था. हर तरफ गंदगी का अंबार और सफाई कर्मियों की हड़ताल ने शहरवासी परेशान हो गए थे. लेकिन इसी बीच गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा ऐलान करके देवघर की सियासत और सफाई व्यवस्था में नया मोड़ ला दिया है.

 

सांसद निशिकांत दुबे ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि देवघर नगर निगम की हड़ताल आज से समाप्त हो जाएगी. उन्होंने सफाई कर्मियों के हित में एक बड़ा व्यक्तिगत फैसला लेते हुए कहा है कि "मैंने अपने व्यक्तिगत पैसे से प्रत्येक साल 25 लाख रुपए सफाई कर्मचारी कल्याण कोष में देने का निर्णय लिया है. अब कभी भी देवघर नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल नहीं करेंगे.

 

सांसद ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता संजय मंडल के साथ हुई उनकी बातचीत के बाद यह सकारात्मक निष्कर्ष निकला है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही