Search

 
 
 

Dhanbad News : दिशोम गुरु को प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पाठ्यक्रम में जीवन संघर्ष शामिल करने की उठी मांग

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि गुरुजी ने जिस झारखंड का सपना देखा था वह आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो सका है. राज्य के युवा आज भी बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं.
 
समारोह में भाग लेते विधायक अरूप चटर्जी व अन्य.

Dhanbad : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित मोर्चा व झामुमो के नेताओं ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

 


वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु के ऐतिहासिक योगदान को याद किया और कहा कि उनका संघर्ष, त्याग और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. आंदोलनकारियों ने मांग की कि राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में गुरुजी के जीवन संघर्ष, झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनके योगदान को शामिल किया जाए. ताकि नई पीढ़ी इतिहास और आंदोलन की विरासत से परिचित हो सके.


निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि गुरुजी ने जिस झारखंड का सपना देखा था वह आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो सका है. राज्य के युवा आज भी बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं. जेपीएससी (JPSC) के माध्यम से बाहरी लोगों को रोजगार मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जो गुरुजी की सोच और झारखंड आंदोलन की भावना के अनुरूप नहीं है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही