Search

Dhanbad News : हूल दिवस पर वीर सिद्धू-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

Dhanbad : हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सिद्धू-कान्हू की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस व बलिदान को नमन किया.
 
इसे भी पढ़े...

बरमसिया पुल चौक स्थित वीर सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर विधायक राज सिन्हा ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर ऐतिहासिक संघर्ष का नेतृत्व किया और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया.

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सिद्धू-कान्हू का शौर्य, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. हूल दिवस केवल शहीदों को याद करने का दिन नहीं बल्कि उनके आदर्शों और बलिदान को आत्मसात करने का भी अवसर है.

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी वीर सिद्धू-कान्हू को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने,समाज व राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही