Search

 
 
 

Dhanbad News : NH-19 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां जीटी रोड किसान चौक ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर  बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई.
 

Dhanbad :  शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां जीटी रोड किसान चौक ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर  बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान किसान चौक ओवरब्रिज के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही