Search

 
 
 

Dhanbad News : जंगली सुअर के हमले से दो लोग घायल ,एक की हालत गंभीर

Dhanbad News : ग्रामीणों के पहुंचने पर सूअर जंगल की ओर भाग गया.हमले में हेमलाल किस्कू और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू घायल हो गए.घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद में भर्ती कराया गया है जहां हेमलाल किस्कू की हालत गंभीर बनी हुई है.
 
जंगली सुअर ने किया हमला

Dhanbad News : जंगल में शौच के लिए जाना दो लोगों के लिए मुसीबत बन गया. ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के धारजोड़ी गांव के पास बुधवार की सुबह अचानक एक जंगली सूअर ने दो लोगों पर हमला कर दिया.

 

 

ग्रामीणों के पहुंचने पर सूअर जंगल की ओर भाग गया.हमले में हेमलाल किस्कू और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू घायल हो गए.घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद में भर्ती कराया गया है जहां हेमलाल किस्कू की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

अचानक सामने आ गया जंगली सूअर

 

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह हेमलाल किस्कू अपने बहनोई परमेश्वर टुड्डू के साथ गांव के पास स्थित जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान अचानक एक बड़ा जंगली सूअर उनके सामने आ गया. इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते सूअर ने हेमलाल पर हमला कर दिया. उसने हेमलाल को उठाकर पटक दिया. इसके बाद पास में मौजूद परमेश्वर टुड्डू को भी धक्का देकर गिरा दिया.

 

दोनों के जमीन पर गिरते ही जंगली सूअर ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया. इस हमले में हेमलाल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई जबकि परमेश्वर टुड्डू भी घायल हो गए. अचानक हुए इस हमले से दोनों की जान पर बन आई.

 

ग्रामीणों के पहुंचने पर जंगल में भागा सूअर

 

जंगली सूअर के हमले से बचने के लिए दोनों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया .उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख जंगली सूअर दोनों घायलों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया. एसएनएमएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है.हेमलाल किस्कू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

 

घटना से गांव में दहशत

 

दिनदहाड़े जंगली सूअर के हमले की घटना के बाद धारजोड़ी गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों को आशंका है कि जंगल के आसपास आने-जाने के दौरान इस तरह की घटना दोबारा हो सकती है. इस घटना ने जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही