Search

 
 
 

Dhanbad News : जमीन विवाद में दो बहनों ने छोड़ा घर, कहा घर लौटी तो जान का खतरा

Dhanbad News : पीड़ित बहनें नैना देवी और सैना देवी के अनुसार कुमारधुबी के नीचे धौड़ा महावीर स्थान में उनकी नानी के नाम पर करीब 20 डिसमिल जमीन है .जिसे स्थानीय निवासी हरेन्द्र राम, कल्लू यादव, नागेश्वर यादव समेत अन्य लोग पूर्व वार्ड पार्षद इरफान खान के सहयोग से उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं.
 
दबंगों पर मारपीट का आरोप

Dhanbad News : निरसा के कुमारधुबी इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो सगी बहनों ने दबंगों पर मारपीट और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है. बहनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मारपीट की घटनाओं से वे इतनी भयभीत हैं कि अपने घर लौटने के बजाय परिवार के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर हैं.

 

 

पीड़ित बहनें नैना देवी और सैना देवी के अनुसार कुमारधुबी के नीचे धौड़ा महावीर स्थान में उनकी नानी के नाम पर करीब 20 डिसमिल जमीन है .जिसे स्थानीय निवासी हरेन्द्र राम, कल्लू यादव, नागेश्वर यादव समेत अन्य लोग पूर्व वार्ड पार्षद इरफान खान के सहयोग से उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं.
 

बहनों का दावा है कि जमीन पर बाउंड्रीवॉल भी कर दी गई है.उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे जमीन पर किए जा रहे निर्माण का विरोध करती हैं या पुलिस से शिकायत करती हैं तो उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता है. उनका कहना है कि दो दिन पूर्व भी उनके साथ मारपीट की गई जिसमें दोनों बहनें घायल हो गई. 

 

इसके बाद उन्होंने धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज कराया.नैना देवी और सैना देवी का कहना है कि घटना के बाद से वे अपने घर जाने से डर रही हैं. उन्होंने कहा कि घर लौटने पर उनके साथ दोबारा मारपीट करने के साथ जान से मारने की कोशिश की जा सकती है. इसी डर के कारण वे परिवार के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर हैं.

 

पीड़ितों ने बताया कि मामले को लेकर वे कुमारधुबी ओपी, चिरकुंडा थाना और निरसा डीएसपी से शिकायत कर चुकी हैं. इसके अलावा ग्रामीण एसपी के कार्यालय में भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है. बावजूद इसके अब तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.

 

दोनों बहनों ने प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन विवाद का समाधान कराने और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं मिलता तब तक घर लौटना उनके लिए मुश्किल है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही