Search

 
 
 

Dhanbad News: 16 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू

बलियापुर थाना की पुलिस ने दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
 
Dhanbad: बलियापुर थाना की पुलिस ने दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि 29 जून की रात बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और छापेमारी अभियान चला रही थी. 
इसे भी पढ़ें:
इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रखितपुर रेलवे गुमटी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की. पुलिस टीम जब बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क स्थित हनुमान मंदिर, परघा के समीप पहुंची तो दो व्यक्ति पीठ पर बैग लेकर पैदल कुसमाटांड़ की ओर जाते दिखाई दिए.
 
संदेह के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उन्होंने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिंदरी) प्रकाश चंद महतो की मौजूदगी में दोनों बैगों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान प्रत्येक बैग से आठ-आठ पैकेट यानी कुल 16 पैकेटों में लगभग 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार, निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) और श्यामा कांत सिंह, निवासी सिंदरी धनबाद के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही यह भी जांच कि जा रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी. पुलिस इस मामले में संभावित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही