Search

 
 
 

Dhanbad News : हीरापुर चाइना मार्केट में कॉस्मेटिक दुकान में चोरी करते दो महिलाएं पकड़ी गई

Dhanbad : जिले के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट की एक कॉस्मेटिक दुकान में रविवार को चोरी करते दो महिलाएं रंगे हाथ पकड़ी गई. चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकान संचालक विकी कुमार ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया है. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : जिले के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट की एक कॉस्मेटिक दुकान में रविवार को चोरी करते दो महिलाएं रंगे हाथ पकड़ी गई. चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकान संचालक विकी कुमार ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया है. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है. 

 

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पकड़ी गई दोनों महिलाओं में एक मटकुरिया व दूसरी झरिया क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

 

Uploaded Image

 

इस संबंध में विकी कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उनकी दुकान से लगातार सामान गायब हो रहे थे. संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जिसमें दो महिलाएं संदिग्ध गतिविधियां करते हुए व सामान चोरी करती हुई दिखाई दीं. 


रविवार को दोनों महिलाएं फिर से दुकान पर पहुंचीं. दोनों महिलाओं को देख दुकान के कर्मचारी पहले से ही सतर्क हो गए और उन पर नजर रखी. जैसे ही महिलाओं ने सामान चोरी करने का प्रयास किया. उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया.


इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई. संचालक ने बताया कि पहले हुई चोरी की घटनाओं के साथ-साथ आज की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों महिलाएं किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं या नहीं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही