Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : स्केटिंग करते 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले गिरिडीह के दो युवक

गिरिडीह जिले के तिसरी गांवा निवासी 19 वर्षीय सौरव कुमार साव व 18 वर्षीय अंकित कुमार साव ने देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प लिया है. खास बात यह है कि दोनों युवक यह पूरी यात्रा स्केटिंग करते हुए तय कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले युवक.

Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा में बुधवार को उस समय लोग आश्चर्यचकित रह गए जब भगवा ध्वज व स्केटिंग किट के साथ दो युवक धार्मिक यात्रा पर वहां पहुंचे. गिरिडीह जिले के तिसरी गांवा निवासी 19 वर्षीय सौरव कुमार साव व 18 वर्षीय अंकित कुमार साव ने देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प लिया है. खास बात यह है कि दोनों युवक यह पूरी यात्रा स्केटिंग करते हुए तय कर रहे हैं. 


आस्था, जुनून और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण के साथ निकले इन युवाओं का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक यात्रा करना नहीं, बल्कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करना भी है. दोनों किशोरों का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे अपनी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से दूर होती जा रही है.ऐसे में वे अपनी इस अनोखी यात्रा के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म से जोड़ने और आस्था का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं.

 


दोनों युवाओं ने बताया कि उनकी यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी और इसे पूरा करने में एक वर्ष से अधिक समय लग सकता है. स्केटिंग करते हुए हजारों किलोमीटर की दूरी तय करना आसान नहीं है लेकिन उनके मजबूत इरादे और आत्मविश्वास उन्हें लगातार आगे बढ़ा रहे हैं.


कड़ी धूप, खराब मौसम और लंबे सफर जैसी तमाम चुनौतियों के बावजूद दोनों युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. बरवाअड्डा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनके जज्बे, साहस और समर्पण की सराहना की. लोगों ने कहा कि कम उम्र में इतनी बड़ी आध्यात्मिक और प्रेरणादायक यात्रा करना अपने आप में एक मिसाल है.सौरव और अंकित की यह अनोखी यात्रा अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. धार्मिक आस्था और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की उनकी सोच लोगों को प्रेरित कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही